फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गर्मी में बढ़ गए फंगल इंफेक्शन के रोगी, डाॅक्टरों ने दिए सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। भीषण गर्मी और तपिश बढ़ने के साथ ही लोगों को त्वचा संबंधी गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में इन दिनों फंगल इंफेक्शन से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

अस्पताल के चर्म रोग विभाग की ओपीडी में रोजाना 100 से 120 मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें से लगभग 80 से 90 फीसदी मरीज इसी बीमारी की शिकायत लेकर आ रहे हैं।
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. राम प्रकाश के अनुसार, चिलचिलाती गर्मी में बालों में रंग करने वाले लोगों को भी त्वचा के संक्रमण का शिकार होना पड़ रहा है। धूप और पसीने के संपर्क में आने से सिर और उसके आस-पास के हिस्सों में तेज खुजली और लाल धब्बे उभर रहे हैं। तेज धूप में चलने के कारण शरीर से निकलने वाले अत्यधिक पसीने की वजह से लोगों में फंगल इंफेक्शन तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन

बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, मेडिसिन विभाग में बुखार, बदन दर्द, दस्त के भी रोगी आ रहे हैं। शुक्रवार को 857 मरीजों ने परामर्श लिया। डॉ. पीएस पटेल ने बताया कि बाल रोग विभाग में जो बच्चे आए, अधिकांश में पेट संबंधित शिकायत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें