फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 11 ग्राम पंचायतों में नहीं हैं प्रशासक डीपीआरओ ने निदेशक से मांगा मार्गदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले के 11 प्रधान ऐसे हैं जो प्रशासक बनने से चूक गए हैं। अब इन ग्राम पंचायतों में नये सिरे से प्रशासन की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रधान के कार्यों के संपादन के लिए प्रशासक नियुक्त करने के लिए डीपीआरओ ने निदेशक पंचायतीराज से पत्राचार कर मार्गदर्शन मांगा है।
विज्ञापन

बता दें कि 26 मई को जिलेभर के प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो गया था, जिसके बाद से सरकार ने प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किया। 1187 गांव में सात गांव में हर्रैया के गाजीपुर, दुबौलिया के महुलानी बुजुर्ग, पिठिया लश्करी, बस्ती सदर में नरौली, सांऊघाट में केशवारा, छितही प्रह्लाद व सल्टौआ के अमरौली शुमाली गांव में प्रधान के दायित्वों का संचालन तीन सदस्यीय समिति कर रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा रुधौली ब्लॉक के टिकरी गांव के प्रधान को पद से पदच्युत करने के कारण एक सदस्य को कार्यवाहक प्रधान नामित किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें