फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फलों के दाम में उछाल, शरीफा-सेब सौ के पार

Sat, 25 Oct 2025 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
छठ के लिए सजी फलों की दुकान- संवाद
विज्ञापन
बस्ती। छठ महापर्व से फल और पूजन सामग्री के कारोबार में चमक आ गई है। दो दिन में फलों की कीमत में दोगुने का उछाल आया है। सेब और शरीफा सौ रुपये से पार होकर दोगुनी कीमत पर पहुंच गया है। अन्य फलों के दाम भी आसमान छूने लगे हैं।
विज्ञापन

बाजार में सभी तरह की दुकानें सज गई हैं। गांधीनगर मुख्य बाजार में एक साथ दो दर्जन से अधिक फल और पूजन सामग्री की दुकानें सजी हैं। कारोबारियों का कहना है कि हर बार छठ में दोगुने का मुनाफा होता है। इस बार भी उम्मीद है।
वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के लोग सिंघाड़ा, ईख, गंजी, कच्ची हल्दी लेकर सड़क के किनारे फुटपाथ जगह-जगह दुकान सजाने लगे हैं। फल व्यापारी फिरोज बताते हैं कि थोक मंडी में भी फलों का भाव चढ़ा हुआ है। फुटकर बाजार में पहुंचते-पहुंचते दोगुने का इजाफा हो रहा है। इसकी वजह है कि थोक में गत्ते और बोरियों में खरीदे गए फल में कुछ खराब भी निकल जाते हैं। इसके अलावा ढुलाई खर्च भी वहन करना पड़ता है। इसी में अपना फायदा और दिहाड़ी भी निकालनी रहती है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले तक 60 रुपये किलो बिकने वाला सेब 130 रुपये पहुंच गया है। शरीफा भी सौ के पार है। नागा फल 160 रुपये किलो है। अनन्नास 110 रुपये किलो बिक रहा है। सिंघाड़ा 50 रुपये किलो है। कच्ची हल्दी 100 रुपये पाव बेची जा रही है। इसके अलावा बांस की डलिया दो सौ से पांच रुपये में बेची जा रही है। पीतल एवं एल्युमिनियम का सूपा 100 रुपये से पांच रुपये में बिक रहा है।
सभी प्रकार के फलों की सजी हुई डलिया पांच सौ से एक हजार रुपये बेचा जा रहा है। कारोबारी अहमद हुसैन बताते हैं कि तीन दिन कमाई का सुनहरा अवसर है। उन्होंने दो लाख की पूंजी लगाकर छठ पूजा में प्रयुक्त होने सामग्रियों का भंडारण अपने दुकान में किया है। ग्राहकों को अलग- अलग फल भी बेच रहे हैं कुछ ग्राहकों को फलों से सजी हुई डलिया भी उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें