फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ओवरलोड से बार-बार फाल्ट, बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरहा। शंकरपुर फीडर से जुड़े कुदरहा कस्बे में लगातार हो रही बिजली कटौती और बार-बार फाल्ट से परेशान उपभोक्ताओं ने बुधवार को सड़क जाम करने का प्रयास किया। सूचना पर विद्युत विभाग के जेई अमरदीप मौर्या मौके पर पहुंचे और उपभोक्ताओं को समझाकर शांत कराया। इसके बाद कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर में आए फाल्ट को ठीक कर आपूर्ति बहाल की, लेकिन कुछ ही मिनट बाद फिर फाल्ट होने से बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

कुदरहा बाजार में पिछले कई दिनों से ओवरलोड के कारण ट्रिपिंग और फाल्ट की समस्या बनी हुई है। भीषण गर्मी और उमस के बीच अनियमित विद्युत आपूर्ति से व्यापारी, ग्रामीण और अन्य उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि दिन में फाल्ट ठीक किए जाने के बाद भी कुछ ही मिनट में आपूर्ति दोबारा बाधित हो जाती है। आरोप है कि समस्या की सूचना देने के लिए स्थानीय लाइनमैन को फोन करने पर कई बार कॉल रिसीव नहीं होती। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है।
जेई अमरदीप मौर्या ने बताया कि कुदरहा बाजार में घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं की संख्या अधिक है। इसके चलते विद्युत भार लगातार बढ़ रहा है और ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर व लाइन में बार-बार फाल्ट हो रहा है। समस्या के स्थायी समाधान के लिए बाजार में कम से कम 250-250 केवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मर लगाने की जरूरत है। वर्तमान में एक ही ट्रांसफार्मर होने से उस पर अधिक भार पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान शैलेश शुक्ला, अनिल गुप्ता, दिनेश अग्रहरी, रविंद्र अग्रहरी, शत्रुघ्न चौरसिया, सतीश मोदनवाल, दुर्गा अग्रहरी, पप्पू अग्रहरी, राजू अग्रहरी, शनि मोदनवाल, सुनील मोदनवाल, मनोज अग्रहरी, संतोष अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में उपभोक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


पीएचसी और ब्लॉक परिसर भी प्रभावित
बिजली संकट का असर कुदरहा बाजार तक ही सीमित नहीं है। कुदरहा पीएचसी और ब्लॉक परिसर में भी विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने की शिकायतें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें