फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विदेशी भाषाएं सीखने के लिए प्रशिक्षण निशुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बस्ती में युवाओं को विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए रोजगार संगम पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। सेवायोजन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से संचालित इस योजना से युवाओं को सेवायोजन कार्यालय में जर्मन, जापानी भाषा का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेंद्र प्रताप वर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर language training registration टैब पर जाकर भाषा प्रशिक्षण पंजीकरण विकल्प से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन के लिए रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। यह प्रशिक्षण युवाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें