फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खैर एकेडमी को बस्ती स्टेडियम ने दी शिकस्त

विज्ञापन
​क्रिकेट मैच में ​मैदान में टॉस कराते खिलाड़ी स्रोत आयोजक
विज्ञापन
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के मैदान में रविवार को एक मुकाबला हुआ। बस्ती स्टेडियम और खैर क्रिकेट अकादमी के बीच ओपेन वर्ग का मैच खेला गया, जिसमें बस्ती स्टेडियम ने खैर क्रिकेट टीम को 20 रन से शिकस्त दी।
विज्ञापन

निर्धारित 25 ओवर के मुकाबले में बस्ती स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बस्ती स्टेडियम ने सात विकेट के नुकसान पर 207 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आकाश यादव ने 77 रन बनाएं।
आयुष शुक्ला ने 53 और सुधीर ने 10 रन बनाए। खैर क्रिकेट अकादमी की तरफ से आलोक ने दो लिए। अभिनव, अरमान और देवी प्रसाद ने एक-एक लिए। स्कोर का पीछा करने उतरी खैर क्रिकेट अकादमी 21.5 ओवर में 187 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन

टीम की ओर से देवी प्रसाद ने 54, हार्दिक पांडेय ने 40 और देव पाठक ने 34 रन बनाए। बस्ती स्टेडियम की तरफ से मेधांश प्रताप सिंह व सुधीर ने दो-दो विकेट। आर्यन चौधरी और अर्जुन ने एक-एक विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन करने वाले आकाश यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। क्रिकेट कोच आलोक वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें