फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आयकर इंस्पेक्टर बता जालसाज ने ठग लिए 30 लाख रुपये, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र में एक जालसाज ने खुद आयकर इंस्पेक्टर बताकर लोगों से 30 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के परसाबोधी गांव निवासी विजेंद्र कुमार चौधरी ने तहरीर देकर बताया कि विपक्षी खुद को आयकर विभाग में इंस्पेक्टर बताकर उनसे और मित्र मनोज चौधरी से संपर्क बनाया। उसने पहले आउटसोर्सिंग संविदा और बाद में आयकर विभाग/ सचिवालय में स्थाई नौकरी दिलाने का झूठा आश्वासन दिया। इसके बाद उनसे 15 लाख और मित्र मनोज से 12 लाख और मित्र पंकज कुमार चौधरी से तीन लाख 88 हजार रुपये लिए। विश्वास जीतने के उद्देश्य से उन्हें दिल्ली में प्रशिक्षण भी कराया। बाद में ज्वॉइनिंग के नाम पर पटना (बिहार) भेजा। बाद में उसने उन्हें 44,500- 44,500 रुपये की दो किश्तें वेतन के रूप में दिलवाए। पुलिस ने आकाश कुमार निवासी ग्राम सोनखर, थाना कोतवाली बांसी जनपद सिद्धार्थनगर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें