फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खुद को प्रापर्टी डीलर बता 20 लाख का गोलमाल

Sat, 07 Jun 2025 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने फर्जी खतौनी के आधार पर खुद को प्रापर्टी डीलर बताकर 20 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली थानाक्षेत्र के करनपुर निवासी पवन मिश्र ने तहरीर दी है कि इसी क्षेत्र के बायपोखर निवासी विपक्षी ऋषभ शुक्ला और उनके पिता प्रदीप शुक्ला से 2021 में मुलाकात हुई। आरोप लगाया है कि दोनों ने खुद को प्रापर्टी डीलर बताया। साथ एक जमीन के सौदे के लिए 16 लाख रुपये खाते में ऑनलाइन और चार लाख रुपये नकद ले लिया। बाद में जब बैनामा करने के लिए कहा तो टालमटोल करने लगे। आरोप है कि दोनों ने फर्जी खतौनी तैयार कर उनका 20 लाख रुपये हड़प लिया। पैसा मांगने पर अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें