फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतरे ग्रामीण, एसआई सहित चार पुलिस कर्मी निलंबित; जानिए पूरा मामला

Mon, 11 Dec 2023 02:52 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

लोगों के आक्रोश को देखते हुए एसपी ने वाल्टरगंज थाने के एसआई लक्ष्मीनरायन मिश्र, एसआई अरविन्द कुमार राय, हेड कांस्टेबल विनोद यादव, कांस्टेबल अभिमन्यु शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के पड़िया खास गांव में चोरी की घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पड़िया चौराहे पर बांस-बल्ली रखकर बांसी मार्ग जाम कर दिया। दो दिन पहले महादेवा और तेनुआ गांव के पांच घरों से लाखों रुपये कीमत के गहने व रुपये चोरी हुए थे। जाम की सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी ने किसी तरह जल्द खुलासे का आश्वासन देकर जाम  खुलवाया।
विज्ञापन


लोगों के आक्रोश को देखते हुए एसपी ने वाल्टरगंज थाने के एसआई लक्ष्मीनरायन मिश्र, एसआई अरविन्द कुमार राय, हेड कांस्टेबल विनोद यादव, कांस्टेबल अभिमन्यु शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि अपने हल्का/बीट क्षेत्र में चोरी की घटनाओं व रात्रि गस्त के अपने पदीय कर्तव्यों के प्रति बरती गई उदासीनता, लापरवाही, शिथिलता व स्वेच्छारिता के फलस्वरूप यह कार्रवाई की गई है। इस मामले की जांच सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय को सौंपी गई है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें