बस्ती। विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी) कमलेश कुमार ने मारपीट, जान से मारने की धमकी और जाति सूचक शब्दों के इस्तेमाल में चार आरोपियों को 10 जून का तलब किया है।
पुरानी बस्ती क्षेत्र के कोड़रा गांव निवासी सोना देवी ने अधिवक्ता के माध्यम से परिवाद दाखिल कर बताया कि 13 जून 2023 को गांव के महिपाल, रिंकू, राजेश, प्रमोद, रामभेज व अमन सहन की जमीन को लेकर घर पर चढ़ आए और जाति सूचक गाली देने लगे। मना करने पर घर में घुसकर मारपीट करने लगे। शोर सुनकर अन्य परिजनों ने बीच बचाव कर जान बचाई। आरोपियों ने घर के सामान को भी नुकसान पहुंचाया। न्यायाधीश ने मामले में विचारण के लिए आरोपियों को 10 जून तलब किया है। संवाद