फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रोडवेज के चार और चालकों ने गंवाई नौकरी

Wed, 13 Nov 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रोडवेज के एआरएम ने तीन दिन पहले एक संविदा चालक को बर्खास्त कर दिया था। अब चार और संविदा चालकों की सेवा समाप्त कर दी है। इन पर ड्यूटी से गायब रहने व लापरवाही बरतने का आरोप है।
विज्ञापन

बस्ती डिपो में तैनात संविदा चालक संजय शुक्ला को 9 नवंबर को एआरएम आयुष भटनागर ने बर्खास्त कर दिया था। वहीं संविदा चालक सुनील कुमार शुक्ला, दिनेश पांडेय, मोहम्मद इब्राहिम व विकास भी लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे थे। डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी ने उन्हें कई बार चेतावनी पत्र जारी कर अपना पक्ष कार्यालय में रखने के निर्देश दिए थे।
फिर भी वह लापरवाही बरत रहे थे। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी ने पूरी रिपोर्ट डिपो के एआरएम को सौंपी तो उन्होंने उन्होंने वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर उनकी सेवा समाप्ति का आदेश जारी कर दिया। एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि चारों चालकों की संविदा समाप्त कर प्रतिभूति राशि जब्त कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें