बस्ती। कलवारी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। फूलपुर निवासी सुभावती देवी का आरोप है कि विपक्षी मस्तराम उसकी सहन की जमीन में कूड़ा करकट फेंक रहे थे। गंदगी फेंकने से मना करने पर अपशब्द व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मस्तराम व उसकी पत्नी व बेटे ने मारने के लिए दौड़ा लिया। घर में घुसकर बेटे लवकुश को मारापीटा। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मस्तराम, अंजली व विशाल पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद