फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार और मिले कोरोना पॉजिटिव, नौ निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक 97 की हो चुकी है मौत, 57 हैं एक्टिव केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंस़ी
बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से आई कोरोना की जांच रिपोर्ट में चार पॉजिटिव केस मिले हैं। कोरोना संक्रमण से जिले में अब तक 97 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 5010 हो गई है। वर्तमान में 57 एक्टिव केस हैं। पुराने पॉजिटिव मरीजों में नौ की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ ही अब तक 4856 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।
विज्ञापन

डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि 771 संदिग्धों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जिले में 45 स्थान कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। इनमें सदर क्षेत्र में 24, हर्रैंया में 14, भानपुर में एक, जबकि रुधौली में छह स्थान कंटेनमेंट घोषित हैं। यहां आवागमन पर प्रतिबंध है। अब तक 2,57,515 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें 251734 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें