प्रमुख सचिव खाद्य ने किया धान क्रय केंद्र का निरीक्षण
- सदर केंद्र पर 756 किसानों से 36800 क्विंटल हुई धान की खरीद
- कलेक्ट्रेट सभागार को मार्च तक पूरा करने का दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रमुख सचिव खाद्य बीना कुमारी मीना ने नवीन मंडी परिसर स्थित धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पता चला कि सांऊघाट क्रय केंद्र पर 774 किसानों से 33000 क्विंटल के सापेक्ष 36075 क्विंटल, सदर केन्द्र पर 756 किसानों से 34000 क्विंटल के सापेक्ष 36800 क्विंटल, सदर बी केन्द्र पर 724 किसानों से 33000 क्विंटल के सापेक्ष 36400 क्विंटल, कृषि उत्पादन मंडी समिति केन्द्र पर 271 किसानों से 15000 क्विंटल के सापेक्ष 12926 क्विंटल, भारतीय खाद्य निगम के केंद्र पर 178 किसानों से 15000 क्विंटल के सापेक्ष 6130 क्विंटल धान की खरीद अब तक की गई है। इस दौरान एसपी हेमराज मीणा, आरएफसी श्री प्रकाश मिश्र, डिप्टी आरएमओ गोरखनाथ तिवारी, एडीएम अभय कुमार मिश्रा, एसडीएम सदर आशाराम वर्मा, जिला विकास अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव, अर्थ एवं संख्या अधिकारी टीपी गुप्ता, सीओ सिटी गिरजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
कलेक्ट्रेट सभागार को मार्च तक पूरा करने का दिया निर्देश
प्रमुख सचिव ने कलेक्ट्रेट में निर्माणाधीन सभागार का निरीक्षण किया। उन्होंने इसे मार्च 2021 तक पूरा करने का निर्देश दिया। डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि 2011 में इसकी स्वीकृति हुई थी। 2015 में पुराने भवन को गिराकर नए भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। डीएम कार्यालय व कोर्ट संचालित हो गया है। सभागार व एडीएम कोर्ट का निर्माण हो रहा है जो मार्च 2021 तक पूरा हो जाएगा। कार्यदायी संस्था यूपी सिडको के सहायक अभियंता एसपी सिंह ने बताया कि इसका साइट डेवलपमेंट भी कराया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय हॉल का निरीक्षण किया। इसकी लागत 4.06 करोड़ रुपये है जिसमें से 1.15 करोड़ रुपया प्राप्त हुआ है। कार्यदायी संस्था राज्य निर्माण सहकारी संघ के सहायक अभियंता मंसूर अहमद ने बताया कि बहुउद्देशीय हॉल में छत पड़ गई है। पूरे हॉल का आंतरिक व बाहरी प्लास्टर का कार्य 80 प्रतिशत पूर्ण हो गया है। वॉटर सप्लाई, पाइप लाइन का कार्य पूर्ण हो गया है।