फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लॉरेंस के नाम पर यूट्यूबर को धमकाने के चार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 15 Nov 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई का नाम लेकर महिला यूट्यूबर को धमकी देने के चार आरोपी बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में निकला कि यूट्यूबरों के बीच प्रतिस्पर्धा की होड़ में आपसी संबंध खराब होने के बाद डराने के लिए फर्जी फोन कॉल की गई थी।
कोतवाल राणा डीपी सिंह ने बताया कि इसमें लॉरेंस विश्नोई का कोई कनेक्शन नहीं था। दो यूट्यूबर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

तीन दिन पहले शहर की रहने वाली एक महिला यूट्यूबर ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर सनसनी फैला दी थी कि उसे लॉरेंस विश्नोई का नाम लेकर फोन पर धमकी दी जा रही है।
डांस सिखाने वाली यूट्यूबर ने कुछ कॉल रिकार्डिंग भी पुलिस को सौंपा था, जिसमें अभद्र तरीके से अपशब्द कहते सुना गया। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि यह विवाद उससे नहीं है, बल्कि डांस क्लास चलाने वाले दूसरे यूट्यूबर से प्रतिस्पर्धा के चक्कर में विवाद था।
सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि फॉलोवर्स की संख्या और पोस्ट पर गलत कमेंट करने की बात को लेकर विवाद बढ़ा था। पीड़िता को फोन कर उसका यूट्यूब चैनल बंद कराने की धमकी दी गई थी। बृहस्पतिवार शाम को कोतवाली पुलिस ने चारों को शिवा कॉलोनी के पास से गिरफ्तार कर तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

आरोपियों में दो यूट्यूबर संतोष पटेल निवासी सिहारी पुरानी बस्ती, यूट्यूबर अनुराग कुमार वर्मा उर्फ रोहित राइडर निवासी मुस्तफाबाद वाल्टरगंज के अलावा बब्लू दूबे निवासी अहिरौलिया नयन थाना पैकोलिया और शोभित मिश्रा निवासी सिहारी पुरानी बस्ती शामिल हैं।व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें