कोतवाली में पकड़े गए लूट के चारों आरोपी-स्रोत पुलिस
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने 21 जून को युवक के पास से 7500 रुपये लूटने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूट के रुपये और दो बाइके बरामद हुई हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, वहां से जेल रवाना कर दिया।
सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि 21 जून को डायल 112 पर बहराइच के रहने वाले अर्जुन ने सूचना दी कि बाइक सवार चार लोग उससे 7500 रुपये लूट लिए हैं। अर्जुन ने बताया कि वह खलीलाबाद में दोना पत्तल का कारोबार करता है। वहां से बहराईच जाने के लिए बस्ती पहुंचा। रोडवेज पहुंचने के बाद उसका एक परिचित सुभाष मिला और कहा कि चलो तुम्हें बस पर बैठा देते हैं। वह उसकी बाइक पर बैठ गया। दूसरी बाइक से तीन लोग अन्य थे। आगे जाकर वह लोग रास्ता बदल दिए।
इसके बाद सुनसान जगह लेकर जाकर उससे 7500 रुपये छीन लिए और मोबाइल के सिम तोड़ दिए। सूचना के आधार पर सीसीटीवी फुटेज आदि की जांच की गई। शुक्रवार को जामडिह शुक्ल मार्ग के बगल पूरब तरफ इसाई कब्रिस्तान के पीछे खाली मैदान से आरोपी सुभाष मोदनवाल निवासी जिगिना थाना पुरानी बस्ती आदर्श गुप्ता निवासी सुर्ती हट्टा थाना पुरानी बस्ती, नफीस परसा तकिया थाना पुरानी बस्ती, दिलशाद निवासी परसा तकिया थाना पुरानी बस्ती को गिरफ्तार किया गया।