फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तीन बाइकों की भिड़ंत में महिला समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। बस्ती महुली मार्ग के लालगंज थानांतर्गत टिकवाजोत गांव के पास तीन बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक दीपक(19), गिरधारी पाठक (30) श्रवण कुमार सोनी (35) सहित उनकी बाइक पर बैठी महिला घायल हो गईं। मामूली चोट होने पर महिला का उपचार कर घर भेज दिया गया जबकि तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मुंडेरवा थानाक्षेत्र के पड़री निवासी दीपक कुमार पुत्र बिफई शुक्रवार की शाम करीब चार बजे देईसांड़ की तरफ से अपने घर जा रहे थे तभी बनकटी की तरफ से बाइक से आ रहे दुबौलिया थानाक्षेत्र के बड़ोखर गांव निवासी गिरधारी पाठक से आमने सामने भिड़ंत हो गई। इतने में बड़ोखर निवासी अपनी चाची को पीछे बैठाकर आ रहे श्रवण कुमार सोनी भी गिरधारी की बाइक में जा भिड़े। राहगीरों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को पीएचसी बनकटी पहुंचाया। गंभीर हालत में तीनों बाइक चालकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें