कलवारी (बस्ती)। बहादुरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत अगौना में हिंदी साहित्य के महान समालोचक आचार्य रामचंद्र शुक्ल की 141वीं जयंती नौ अक्तूबर (बृहस्पतिवार) को मनाई जाएगी। यह आयोजन आचार्य रामचंद्र शुक्ल बालिका इंटर कॉलेज, अगौना में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल होंगे।
यह जानकारी विद्यालय के प्रबंधक व कार्यक्रम आयोजक डाॅ. कृष्ण प्रसाद मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगा। जयंती समारोह में विद्यालय की बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। डाॅ. मिश्र ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है। संवाद