फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कोहरे से ट्रेन-बस की रफ्तार धीमी, सांसत में यात्री

Thu, 23 Jan 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कोहरे के कारण रेलवे स्टेशन पर देर से पहुंची छपरा मथुरा एक्सप्रेस में सवार होते यात्री
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। ठंंड और कोहरे से जनजीवन प्रभावित है। सुबह कोहरे में शहर सिमटा नजर आया। रेलवे स्टेशन पर यात्री ठंड से ठिठुरते नजर आए तो अस्पताल में तीमारदार अलाव जलाकर ठंड से बचने के जुगत में जुटे दिखे।
उधर, कोहरे ने ट्रेन और बस की रफ्तार धीमी कर दी है मरीजों को पतले कंबल के सहारे रात काटनी मुश्किल हो रही। पूरे दिन धूप नहीं निकली। दिन में अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 09 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डाॅ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अभी शीतलहर से राहत की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

सर्दी से लोग बचाव करते नजर आ रहे हैं। इसके लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। बुधवार की सुबह 10 बजे तक घनघोर कोहरा था। इससे ट्रेन, बस और अन्य वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। कोहरे के कारण थोड़ी दूर पर भी वाहन नहीं दिख रहे थे। छपरा से आने वाली छपरा मथुरा एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेन बस्ती स्टेशन पर देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन

इससे यात्रियों को दिक्कत हुई। सबसे अधिक दिक्कत ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों को हुई। वे ठंड से कांपते नजर आए।
जिला अस्पताल में ठंड से मरीज और तीमारदारों का बुरा हाल रहा। वार्डों में हीटर की व्यवस्था न होने के कारण मरीज और तीमारदार ठंड से कांपते नजर आए। मरीजों के मुताबिक अस्पताल का कंबल ठंड रोकने में नाकाफी है। घर का कंबल इस्तेमाल करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में तीमारदार अलाव का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें