फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मजदूरों का फोटो स्पष्ट न होने पर भड़के डीएम

Thu, 23 Jan 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। डीएम रवीश गुप्ता ने विकास खंड सदर के ग्राम पंचायत महादेवा में वेदौवरी से भैंसानाथ मंदिर तक सड़क के दोनों तरफ मिट्टी पटाई के मनरेगा कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया। कार्य कर रहे श्रमिकों का स्थल पर ऑनलाइन उपस्थिति लगवाया।
विज्ञापन

ग्राम रोजगार सेवक देवेन्द्र यादव से 10-10 मनरेगा मजूदरों की ऑनलाइन उपस्थिति अपलोड करवाया। ऑनलाइन उपस्थिति में प्रथम बार के मजदूरों के फोटोग्राफ्स दूसरी बार ऑनलाइन उपस्थित में अपलोड हो गए। मजदूरों के फोटोग्राफ्स अलग-अलग स्पष्ट नहीं थे। इस स्थिति पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी सदर को निर्देशित किया कि मनरेगा मजदूरों की ऑनलाइन उपस्थिति अपलोड करते समय मजदूरों के फोटोग्राफ्स सामने से लें।
विज्ञापन

जिन मजदूरों की उपस्थिति एक बार अपलोड हो जाय, उनकी ऑनलाइन उपस्थिति दोबारा अपलोड न होने पाये। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें