फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कोहरे ने बढ़ाई मुसीबत, पारा लुढ़का...जहरीली हवा से सांसों पर संकट

विज्ञापन
ठंड बढ़ने के साथ सुबह छाया घना कोहरा।
विज्ञापन
बस्ती। ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। सुबह-शाम घना कोहरा छा रहा है। सुबह 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा है। इस दौरान ओस की बूंदें भी टपक रही हैं। बाइक या ऑटो से चलने पर सर्द हवाएं बदल कंपकंपा रही हैं। वहीं शाम ढलने के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर जा है।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को अधिकतम तापमान लुढ़ककर 16 डिग्री पर आ गया, जबकि मंगलवार को 19 डिग्री सेल्सियस था। जबकि पिछले तीन दिनों से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर टिका हुआ है। सुबह कोहरे का प्रकोप बढ़ने से सड़कों पर दृश्यता शून्य रही, सुबह 10 बजे तक मौसम साफ नहीं हुआ। दिनभर धुंध छाया, इस बीच कुछ देर के लिए हल्की धूप रही।
इस बीच जरूरी काम से ही लोग बाहर निकले। इस दौरान बाइक और ऑटो सवार ठंड से बचने के लिए बदन को अच्छी तरह ढके हुए थे।
शहर की अपेक्षा गांवों में ठंड अधिक है इसके चलते लोग अलाव का सहारा लेते दिखाई दे रहे हैं। मौसम विज्ञानी अमरनाथ मिश्र बताते हैं कि इस बार ठंड अधिक पड़ेगी। अभी दो दिनों तक कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना है। इस मौसम में एक्यूआई भी बढ़कर 170 के करीब पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य दिनों में एक्यूआई 150 से 160 के बीच दर्ज रहता है। सुबह सैर-सपाटा करने वाले लोगों को कोहरे में प्रदूषण का भी सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें