फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिलाओं की सुनीं समस्याएं निस्तारण के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह ने सर्किट हाउस सभागार में बुधवार को महिला उत्पीड़न से संबंधित जनसुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशानुरूप पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने में कोई कोर-कसर न छोड़ें।
विज्ञापन

उन्होंने महिला उत्पीड़न से संबंधित उपस्थित महिलाओं से पूछताछ की तथा संबंधित मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान पांच प्रकरण प्रस्तुत हुए। कैलाशपती, ग्राम कूढापट्टी, ज्योति सिंह, बबिता मो. बभनगांवा, लक्ष्मी ग्राम तिगोड़िया तथा नीलम ग्राम लक्ष्मनपुर बस्ती के प्रकरणों में से दो का मौके पर निस्तारण किया गया।
इस दौरान एसीएमओ डाॅ. एसबी सिंह, डीपीओ राजेश कुमार, सीडीपीओ सदर जयप्रकाश सिंह, सांऊघाट कृष्णेन्द्र यादव, महिला एसएचओ शालिनी सिंह आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें