फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवध यूनिवर्सिटी का उड़ाका दल पहुंचा, सब ठीक

विज्ञापन
परीक्षा कक्ष का निरीक्षण करते उड्ाका दल के सदस्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बभनान। 
विज्ञापन

डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से संबद्ध 431 महाविद्यालयों की परीक्षाएं 22 मार्च से शुरू हो कर 24 मई तक तीन पालियों में चलेंगी। बुधवार को आचार्य नरेंद्र देव किसान पीजी कॉलेज बभनान में पहली पाली में सचल दस्ते के निरीक्षण में सब ठीक-ठाक मलिा। 
प्राचार्य एवं केंद्राध्यक्ष डॉ. प्रभाकर मिश्र ने बताया कि शासन कीमंशा अनुसार नकलविहीन परीक्षा के लिए परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कुलपति और सचल दस्ते के निरीक्षण में अभी तक कोई नकलची नहीं पकड़ा गया है। इस बार कॉलेज को नोडल सेंटर बनाया है। जहां से क्षेत्र के 12 कॉलेजों की कॉपियों के बंडल और पेपर वितरित किए जा रहे हैं। केंद्राध्यक्ष ने बताया कि सुबह पाली में बीए तृतीय वर्ष गृह विज्ञान व बीएससी तृतीय वर्ष भौतिक विज्ञान, बीकॉम तृतीय वर्ष की परीक्षाएं हुई हैं। कुल 600 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। द्वितीय पाली में बीए प्रथम वर्ष प्राचीन इतिहास विषय, बीएससी प्रथम वर्ष भौतिक विज्ञान, बीकॉम प्रथम वर्ष की परीक्षाएं हुई हैं। इसमें 800 परीक्षार्थी शामिल रहे। तृतीय पाली में बीए द्वितीय वर्ष प्राचीन इतिहास विषय, बीएससी द्वितीय वर्ष भौतिक विज्ञान व बीकॉम द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं में कुल 505 परीक्षार्थी शामिल रहे। यहां कुल 19 कमरों में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में तीन पालियों में परीक्षाएं चल रही है। 
विज्ञापन

 जेदेवी महिला महाविद्यालय बभनान के प्राचार्य डॉ चंद्र मौलमणि त्रिपाठी ने बताया कि सुबह पाली में बीए तृतीय वर्ष गृह विज्ञान विषय के द्वितीय प्रशन पत्र में 287 छिात्राएं व द्वितीय पाली में बीए प्रथम वर्ष प्राचीन इतिहास विषय के प्रथम प्रशन पत्र में 13 छात्राएं एवं तृतीय पाली में बीए द्वितीय वर्ष प्राचीन इतिहास प्रथम प्रश्न पत्र में 16 छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। 
विज्ञापन


अब तक 19,796 ने परीक्षा छोड़ी
इस बार 35,0560 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे जबकि 19,796 परीक्षा छोड़ दी है। अवध यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक एसएल पाल ने बताया कि 22 मार्च से परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। सख्ती के चलते 35,0560 में से अब तक 19,796 ने परीक्षा छोड़ दी है। बताया कि 31 मार्च सार्वजनिक अवकाश घोषित होने के कारण इस दिन की सभी परीक्षाएं एक अप्रैल को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार तीन पालियों में होंगी। सभी महाविद्यालयों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें