फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में कार्य बहिष्कार किया

विज्ञापन
प्रदर्शन करते विद्युत कर्मचारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। बिजली व्यवस्था के निजीकरण के विरोध में मंगलवार से बिजली कर्मचारियों ने एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया। मुख्य अभियंता परिसर में आंदोलनकारियों ने धरना देकर सभा की। आंदोलन को विभिन्न कर्मचारी व मजदूर संगठनों ने भी समर्थन दिया। सुबह नौ बजे मुख्य अभियंता परिसर में बिजली कर्मी व अधिकारी एकजुट हुए। इसके बाद सभा शुरू हुई। इ. अरुण कुमार उपाध्याय ने कहा कि सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों का खुल कर विरोध होगा। अब अंजाम की चिंता विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों को नहीं है। आंदोलनकारियों ने एक स्वर में सरकार के निजीकरण के तर्कों का विरोध किया। आक्रोशित कर्मियों व अधिकारियों ने संकल्प लिया कि जब तक सरकार फैसला वापस नहीं लेगी, विरोध जारी रहेगा। कार्यक्रम को इंटक के अध्यक्ष रमेश सिंह, सीटू के केके तिवारी, सीपीएम के रामगढ़ी चौधरी, खेमयू के वीरेंद्र प्रताप मिश्र, मजदूर नेता मुस्ताक हुसैन, राम सिंह यादव, विक्रम श्रीवास्तव, कुर्बान अली, मो. आलम सिद्दीकी, गजेंद्र श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर इं.वीके मिश्र, इं. आनंद गौतम, इं. मनोज कुमार सिंह, इं. मनोज कुमार सिंह, इं. राघवेंद्र द्विवेदी, इं. राम भुवन शर्मा, इं. रामशब्द, संजीव चौधरी, सुशील और प्रवीन कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें