फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मौसम के उतार-चढ़ाव से बढ़े दस्त के मरीज, उमस ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
जिला अस्पताल में चिकित्सीय परामर्श के लिए इंतजार करते मरीज संवाद
विज्ञापन
बस्ती। जिले में मौसम के लगातार बदलते मिजाज का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। बारिश, तेज धूप, धूल और बढ़ी उमस के कारण वायरल संक्रमण के साथ ही दस्त और पेट संबंधी बीमारियों के मरीज बढ़ रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में सबसे अधिक मरीज मेडिसिन विभाग में पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण सांस और पेट के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

सुबह आसमान में बादल छाए रहे और बारिश की संभावना बनी रही, लेकिन दोपहर तक मौसम साफ हो गया। धूप निकलते ही उमस बढ़ गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजारों, बस स्टैंडों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग पसीने से बेहाल नजर आए। घरों और कार्यालयों में भी उमस के कारण लोगों को असहजता महसूस हुई। शाम को तापमान में हल्की गिरावट आने से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शनिवार को जिला अस्पताल में 975 मरीजों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया। मेडिसिन विभाग में सबसे अधिक मरीज पहुंचे। फिजिशियन डॉ. एसडी ओझा ने बताया कि बारिश, धूप और धूल के कारण सांस संबंधी दिक्कतों के साथ पेट के संक्रमण के मामले बढ़े हैं। इन दिनों दस्त के मरीज भी अधिक आ रहे हैं।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएस पटेल ने बताया कि बच्चों में दस्त और बुखार की शिकायत बढ़ी है। गंभीर हालत वाले बच्चों को चिल्ड्रेन वार्ड और पीआईसीयू में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। चिकित्सकों ने लोगों को साफ पानी पीने, ताजा भोजन करने और मौसम के अनुसार सावधानी बरतने की सलाह दी है।
कोट
जिला अस्पताल में दवा पर्याप्त है। ओपीडी में समय से जांच करके दवाएं दी जा रही हैं। ब्लड के साथ एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड जल्द हो इसके लिए संबंधित को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

-डॉ. खालिद रिजवान अहमद, एसआईसी, जिला अस्पताल, बस्ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें