फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की डिमांड से तंग आ गया था राकेश

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में ज्वलनशील पदार्थ फेंकने का आरोपी। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
प्रेमिका की डिमांड से तंग आ गया था राकेश
विज्ञापन

भानपुर (बस्ती)। सोनहा थानाक्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात प्रेमिका पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। बरामदे में साथ सोई छोटी बहन भी मामूली रूप से झुलस गई थी। पुलिस की मानें तो आरोपी प्रेमिका की बढ़ती डिमांड से आजिज आ चुका था। इसके चक्कर उसकी बाइक सर्विसिंग की दुकान भी चौपट हो गई थी। ऊपर से प्रेमिका की कहीं और शादी तय हो गई थी।
विज्ञापन

सोनहा के प्रभारी निरीक्षक संजय नाथ तिवारी ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में आरोपी राकेश ने कई राज खोले हैं। बताया कि वह बाइक सर्विसिंग की दुकान करता है। दुकान ठीक से नहीं चल रही थी। इससे परेशान रहता था। इसी बीच पीड़िता का भाई बाइक सर्विस कराने आया। उसने बताया कि उसके पिता दुआ-ताबीज करते हैं। ताबीज बनवाने के चक्कर में वह उसके घर आने-जाने लगा। इस दौरान पीड़िता के संपर्क में आ गया। धीरे-धीरे दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। घनिष्ठता प्यार में बदल गया। आरोपी ने बताया कि प्रेमिका की हर डिमांड पूरी करने का वह कोशिश करता था। इस दौरान दुकान तरक्की के बजाय और बर्बाद होने लगी, तब उसने यह कदम उठाया। पुलिस के मुताबिक घटना में प्रयुक्त ज्वलनशील पदार्थ उसने किसी दुकान से खरीदा नहीं था, बल्कि गाड़ियों से निकलने वाली पुरानी बैट्री से एकत्र किया गया था। घटना में नामजद दूसरे आरोपी सराफत उल्लाह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक मुखबिर से राकेश की मौजूदगी की जानकारी हुई। सोमवार सुबह करीब नौ बजे एसआई रामा प्रसाद यादव, सिपाही रामअनुज सिंह एवं राकेश यादव के साथ उकडा गांव से उसे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें