फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औपचारिकता के बीच पूरा हुआ एक और समाधान दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
समाधान दिवस : सदर तहसील में 46 में से पांच का हुआ निस्तारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले की चारो तहसीलों में सोमवार को एक और समाधान दिवस की औपचारिकता पूरी हो गई। सदर तहसील में 46 मामलों को अध्यक्षता कर रहे एएसडीएम राजेश सिंह के सामने रखा गया, जिसमें से पांच का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष मामलों में तारीख पड़ गई। यहां तहसीलदार चंद्रभूषण के अलावा लेखपाल व कानूनगो मौजूद रहे।
विज्ञापन

भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार रुधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने सोमवार को भानपुर एवं रुधौली तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में हिस्सा लिया। सम्मान की उम्मीद में आवेदन लेकर आए कुछ फरियादियों से विधायक संजय ने स्वयं वार्ता की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राथमिकता पर उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाए। यह भी कहा कि फरियादियोें को बार-बार दौड़ना न पड़े और यदि तत्काल समाधान न हो पाए तो लिए गए निर्णय, कार्रवाई की सूचना उनके मोबाइल पर दिया जाए। विधायक ने इस बात पर रोष जताया कि अनेक मामलों में त्वरित कार्रवाई न होने के कारण लोगों को दौड़ना पड़ रहा है। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि लोगों की समस्याओं को सुनकर विभागीय अधिकारी स्थानीय स्तर पर उनकी समस्याओं का निराकरण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें