कप्तानगंज। थाना क्षेत्र में हुई अलग-अलग दुर्घटनाओं में महिला समेत आठ कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुहा गांव के निकट रविवार की शाम बाइक की टक्कर से गोंडा जिले के लकड़मंडी के रहने वाले गोविंद कुमार और उनकी पत्नी शकुंतला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं अयोध्या से कांवड़ का जल लेकर भद्रेश्वर नाथ जा रहा कांवड़िया रवि चौधरी निवासी बेलसुही थाना मुंडेरवा गंभीर रूप से घायल गया। उसके गांव के कांवड़िया साथियों ने एम्बुलेंस से सीएचसी कप्तानगंज पहुचाया।
अन्य हादसे में कांवड़िये रंजीत निवासी बेलौड़ी वाल्टरगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। सिद्धार्थनगर के कांवड़िये संतोष कुमार को रास्ते में लंगूर ने घायल कर दिया। उपचार सीएचसी कप्तानगंज में हुआ। संवाद