बस्ती। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर वासियों और अमहट घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण विकास कार्य का शुभारंभ किया गया है।
नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा एवं अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने संयुक्त रूप से अमहट घाट पर नवनिर्मित सुलभ शौचालय और धर्मशाला का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि 7.23 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं युक्त शौचालय का निर्माण कराया गया है। 2.5 लाख रुपये की लागत से पुरानी धर्मशाला का कायापलट कर उसे उपयोग के योग्य बनाया गया है।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अंकुर वर्मा, अवर अभियंता सिविल अर्पित निगम, शुभम शेखर, अमित शुक्ला मौजूद रहे। संवाद