विक्रमजोत। विकासखंड सभागार में रविवार को सेवा सेतु अभियान के तहत पांच दिवसीय सेवा शिविर का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। ब्लॉक प्रमुख और बीडीओ संदीप सिंह ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया।
ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि शिविर में 16 विभागों की ओर से स्टाल लगाए गए हैं। इन स्टालों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ मौके पर ही पंजीकरण और आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। शौचालय के लिए पंजीकरण, श्रम विभाग में श्रमिकों का पंजीयन, कृषि विभाग की ओर से निशुल्क बीज व कृषि यंत्रों का वितरण तथा लघु सिंचाई विभाग की ओर से निशुल्क बोरिंग के लिए पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण किया जा रहा है। संवाद