फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पांच दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। कृषि विज्ञान केंद्र में मशरूम उत्पादन तकनीक विषय पर आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हुआ। समापन अवसर पर केंद्र के अध्यक्ष डॉ. एसके तोमर ने कहा कि मशरूम उत्पादन कम लागत में अधिक आय देने वाला प्रभावी उद्यम है। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कृषि अवशेषों का उपयोग कर इसे लाभकारी और टिकाऊ व्यवसाय के रूप में विकसित किया जा सकता है।
विज्ञापन

कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रेम शंकर ने मशरूम उत्पादन में स्वच्छता, रोग एवं कीट प्रबंधन और आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। डॉ. पीके मिश्रा ने कृषि वानिकी और मशरूम उत्पादन के संबंध तथा कृषि अवशेषों के उपयोग पर प्रकाश डाला। डॉ. वीबी सिंह ने गुणवत्तापूर्ण उत्पादन सामग्री, आरवी सिंह ने तकनीक के प्रसार और उद्यमिता विकास, डॉ. अंजलि वर्मा ने मशरूम के पोषण महत्व, घरेलू उपयोग व प्रसंस्करण की संभावनाओं की जानकारी दी। हरि ओम मिश्रा ने उपयुक्त कृषि अवशेषों और उत्पादन प्रबंधन की जानकारी साझा की।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मशरूम की प्रमुख प्रजातियों, स्पॉन चयन, उत्पादन कक्ष की तैयारी, कंपोस्ट और बेड तैयार करने, बोआई, तापमान व नमी प्रबंधन, रोग-कीट नियंत्रण, तुड़ाई, पैकेजिंग और विपणन की वैज्ञानिक तकनीक का सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में सांऊघाट, बहादुरपुर, बस्ती सदर और कप्तानगंज ब्लॉक के 25 युवाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें