बस्ती। बाल श्रम के विरुद्ध जिला टास्क फोर्स की ओर से बाल एवं किशोर श्रम चिह्नांकन एवं पुनर्वासन अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को जनपद में बाल श्रम के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इसमें कुल पांच किशोर श्रमिकों का चिह्कनांन किया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्याम सुंदर शुक्ला ने बताया कि मामले में सेवायोजकों पवन स्वीट हाउस पड़िया, स्मार्ट गैरेज हरदिया चौराहा, श्याम मोटर गैरेज बरगदवा चौराहा, विनायक टिंबर एंड एल्युमीनियम बरगदवा एवं उमेश ट्रेडर्स बांसी रोड, बस्ती के विरुद्ध निरीक्षण टिप्पणी जारी किया गया। संवाद