फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच कोरोना संक्रमित मिले, 14 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में पांच नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब जिले में मरीजों की संख्या 4859 हो गई है। 99 एक्टिव केस हैं। कोरोना संक्रमण के चलते अब तक 95 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 14 मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक 4665 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि 948 संदिग्धों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अब तक 219932 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें 218984 की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है।214125 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। संक्रमण के मामले मिलने बाद सदर तहसील में 41, हर्रैया में 20 व रुधौली में तीन जगहों को कंटेंमेंट जोन में बदल दिया गया है। यहां प्रशासन जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति करा रहा है। संक्रमितों का इलाज जवाहर लाल नेहरू नवोदय विद्यालय रुधौली, मुंडेरवा सीएचसी, महर्षि मेडिकल कॉलेज, ओपेक चिकित्सालय कैली, जिला जेल, कृष्णा मिशन अस्पताल व होम आइसोलेशन में किया जा रहा है। होम आइसोलेशन में मरीजों की देखभाल के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकों की टीम लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें