छावनी थाने का एसपी हेमराज मीणा ने किया निरीक्षण।
- फोटो : BASTI
हर्रैया, छावनी थाने का एसपी ने निरीक्षण किया
बस्ती। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने थाना हर्रैया व थाना छावनी का निरीक्षण किया। थाना कार्यालय के रजिस्टर नंबर आठ, अपराध रजिस्टर ,कोविड-19 केयर हेल्पडेस्क, बीट सूचना रजिस्टर, फ्लाई शीट रजिस्टर, कंप्यूटर कक्ष, बंदी गृह, महिला हेल्पडेस्क आदि का निरीक्षण किया गया। मुकदमे से संबंधित वाहनों एवं थाने पर आने वाले आगंतुकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए थानाध्यक्ष हर्रैया व प्रभारी निरीक्षक छावनी को निर्देशित किया। पुलिसकर्मियों को मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करते हुए ड्यूटी करने एवं कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने की हिदायत दी गई। पुलिस अधीक्षक ने हर्रैया में निर्माणाधीन अग्निशमन केंद्र का भी निरीक्षण किया।