बस्ती। दानवीर भामाशाह की जयंती पर कलक्ट्रेट सभाकक्ष में व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन किया गया। सर्वाधिक कर देने वाले पांच व्यापारी और चार युवा उद्यमी सम्मानित किए गए। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में हुए आयोजन के दौरान लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। कार्यक्रम का संचालन उपायुक्त प्रशासन (राज्य कर) उपेंद्र यादव ने किया।
सम्मानित होने वालें व्यापारियों में सिद्धार्थशंकर मिश्र, आरएम अग्रवाल, राकेश मिश्रा, रवि प्रकाश चौधरी, हिंमांशु शामिल हैं। जबकि युवा उद्यमियों में समीर श्रीवास्तव, आदित्य कुमार, ईश्वरानंद मिश्रा व अनिल सिंह को पुरस्कृत किया गया। गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री महेश शुक्ल ने कहा कि वास्तव में वह सच्चे देशभक्त, महान योद्धा थे जो अर्थोपार्जन के माध्यम से सहयोग करने के साथ ही अपने युद्ध कौशल से ही विरोधियों को परास्त किया था।
विधायक हर्रैया अजय सिंह ने कहा कि व्यापारी वर्ग देश की अर्थव्यवस्था में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। जिलाध्यक्ष विवेकानंदमिश्र ने कहा कि दानवीर भामाशाह का नाम हमारे स्मृतियों में राष्ट्रभक्त महाराणा प्रताप के नाम लेते ही उभर आता है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के बड़े करदाताओं को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया है। राष्ट्र की अर्थव्यवस्था के निर्माण में व्यापारियों का अहम योगदान है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, विधायक प्रतिनिधि कप्तानगंज गुलाब चंद्र सोनकर, सदर मोहम्मद सलीम, हर्रैया सरोज मिश्रा, महादेवा फूलचंद्र श्रीवास्तव, मनमोहन श्रीवास्तव ‘काजू’, सदानंद शुक्ला, सुभाष पांडेय, व्यापार मंडल के जगदीश अग्रहरि, सुभाष शुक्ला, उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र यादव, प्रवीण कुमार, प्रभाकर सरोज उपायुक्त राज्य कर सहित व्यापारीगण व प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्कृति विभाग के पंजीकृत कलाकारों द्वारा देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।