फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुण्यतिथि पर याद किए गए प्रथम सांसद उदयशंकर दूबे

Mon, 26 Oct 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बस्ती मंडल के प्रथम सांसद, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और गांधीकला भवन सहित अनेक शैक्षणिक संस्थाओं के संस्थापक उदयशंकर दूबे को उनकी उनसठवीं पुण्यतिथि पर याद किया गया।
विज्ञापन

कला प्रसार समिति के सचिव एवं कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हरिस्वरूप दूबे के संयोजन में सोनूपार तिराहे पर स्थापित शिलापट पर उन्हें नमन किया गया। इसके बाद कांग्रेस कार्यालय, कटेश्वर पार्क में संगोष्ठी आयोजित कर उनके व्यक्तित्व और योगदान पर चर्चा की गई। देवानंद पांडेय, सेवादल के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय और वरिष्ठ अधिवक्ता अमरनाथ शुक्ल ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं प्रथम सांसद उदयशंकर दूबे ने गांधी कला भवन के निर्माण के साथ अनेक शैक्षणिक संस्थाओं की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सूर्यकांत त्रिपाठी, राजकुमार श्रीवास्तव, राजेश चौहान, विवेक पाल, विजय त्रिपाठी, नीरज त्रिपाठी, ओमजी शुक्ल और कृष्णा दूबे, शिवाकांत तिवारी, विश्वंभर पांडेय, रमेश, पूजा चौधरी, रश्मि दूबे, पूनम शुक्ला, अरविंद तिवारी, निशा, प्रियंका, शान्हवी, अक्षय, उदय और यजत मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें