फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पहले ईवीएम का ट्रायल, फिर मतदान

Mon, 18 Mar 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- 29 अप्रैल से 6 मई तक होगा प्रत्याशियों का नामांकन, 25 मई को मतदान
विज्ञापन

- 85 वर्ष से अधिक उम्र वाले एवं दिव्यांगजन घर से ही कर सकते हैं मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। चुनाव के दौरान ईवीएम को लेकर हर तरह का संशय दूर करने के बाद ही मतदान शुरू कराया जाएगा। आयोग के पारदर्शी व्यवस्था के तहत निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक बूथ पर मतदान से डेढ़ घंटे पहले प्रत्याशी व एजेंटों के सामने ईवीएम पर पांच-पांच मतों का ट्रायल कराया जाएगा। इसके बाद मतदान शुरू होगा।
18वीं लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। बस्ती संसदीय सीट के लिए 25 मई को मतदान होगा। डीएम अंद्रा वामसी ने बताया कि आयोग के आदेशनुसार ईवीएम जिस गाड़ी से बूथ तक भेजी जाएगी, उसमें जीपीएस लगा होगा। अंतरजनपदीय सीमाओं पर विशेष चेकिंग की जाएगी। 50 हजार रुपये तक ही नकद ले जाने की अनुमति होगी। इससे ज्यादा के लिए कागजात दिखाने होंगे। राशन की दुकानों पर मतदान की तिथि व मतदान के लिए प्रेरित करने वाले स्लोगन लिखे बैनर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

बूथों पर पानी की व्यवस्था होगी, लाइन में लगे लोगों के लिए हर पांच मिनट के अंतराल पर कुर्सी का इंतजाम होगा। बस्ती में 19529 युवा मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। कुल मतदाताओं की संख्या 1890356 है।

...
प्रवासी श्रमिकों को भेजेंगे पोस्टकार्ड
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में 57 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार मत प्रतिशत बढ़ाने पर जोर रहेगा। जिले के एक लाख 49 हजार प्रवासी श्रमिकों के अलावा आम मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रशासन की तरफ से पोस्ट कार्ड भेजे जाएंगे। 50 प्रतिशत मतदेय स्थलों की वेबकॉस्टिंग भी होगी। विद्यालयों में गठित मतदाता क्लब भी सक्रिय किए जाएंगे।
विज्ञापन


मतदान के लिए लगेंगे 11364 कर्मचारी
लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए जिले में 11364 कर्मचारियों की आवश्यकता महसूस की जा रही है। जनपद को 16 जोन तथा 126 सेक्टरों में बांटा गया है। कोई भी अधिकारी, कर्मचारी चुनाव के दौरान बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकता है। चुनाव के दृष्टिगत विभागवार कार्मिकों को सूचीबद्ध किया जा रहा है।

आंकड़ा एक नजर में
61 लोकसभा- संसदीय क्षेत्र बस्ती
कुल मतदाता- 1890356
पुरुष मतदाता- 1005201
महिला मतदाता- 885057
अन्य मतदाता- 98
दिव्यांग मतदाता- 15256
85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता- 12098
सर्विस मतदाता- 1930
18 से 19 आयु वर्ग के मतदाता- 19529
कुल मतदान केंद्र- 1482
कुल मतदेय स्थल- 2151
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें