फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में मारपीट के मामले में बुधवार को हर्रैया पुलिस ने कुल छह लोगाें के विरुद्ध मारपीट एवं जान-माल की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जुड़ईपुर गांव के रहने वाले पीड़ित रामकुमार ने तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को सात बजे विपक्षी नदीम, उसके पिता नईम और शकीना पत्नी साबिर अली व युसुफ पुत्र अल्लादीन भूमि विवाद को लेकर उनके घर वालों को अपशब्द कहने लगे। मना करने पर आरोपियों ने मिलकर उनकी बेटी गुड़िया मार-पीट दिया।
दूसरा मामला थाना क्षेत्र करमडाडे गांव का है। पीड़ित संतोष कुमार पांडेय ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षी विकास पांडेय व उसके भाई विशाल पांडेय ने सोमवार को रंजिश को लेकर कहासुनी किया था। बुधवार को सुबह आठ बजे हर्रैया जाते समय रास्ते में उन्हें पकड़कर लाठी-डंडा व लोहे के राॅड से मारने लगे। थानाध्यक्ष तहसीलदार सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें