फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एसपी कार्यालय फरियाद लेकर पहुंची महिला टाॅवर पर चढ़ी

विज्ञापन
एसपी कार्यालय के निकट टावर पर चढ़ी महिला को उतारती पुलिस। स्रोत- सोशल मीडिया।
विज्ञापन
बस्ती। एसपी कार्यालय में 15 दिन के भीतर दूसरी बार अफरा-तफरी की मच गई। सुबह 10:30 बजे फरियाद लेकर पहुंची एक महिला एसपी कार्यालय के निकट स्थित टॉवर पर चढ़ गई। इसे देखने के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूझबूझ के साथ पुलिस टाॅवर पर चढ़कर उसे सुरक्षित उतार लाई। कोतवाली पुलिस उसे थाने ले गई, वहां देर शाम महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

महिला की पहचान लालगंज थाना क्षेत्र के कछुआड़े गांव की मधु पत्नी अजीत कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उसका पति से काफी दिनों से विवाद चल रहा है। महिला ने पूर्व में पति अजीत कुमार के खिलाफ लालगंज थाने में दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने चार्ज शीट न्यायालय में दाखिल कर दिया है। मामला विचाराधीन है। पुलिस का कहना है कि महिला अपने घरेलू विवाद में गांव के एक पूर्व प्रधान को भी फंसाना चाहती है।
पूर्व प्रधान ने उसके विवाद में पहले समझौता कराया था। अब वह उन्हें दोषी बता रही है। जबकि पुलिस की जांच में पूर्व प्रधान की पति-पत्नी के विवाद में कोई संलिप्तता सामने नहीं आई है। प्रकरण में सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि महिला को सुरक्षित टाॅवर से उतार कर कोतवाली भेजा गया है। हिरासत में रखकर उससे पूछताछ की जा रही है। टावर पर चढ़ने जैसा कृत्य ठीक नहीं है। इसलिए महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

-
टाॅवर कंपनियों पर भी होगी कार्रवाई
एसपी डॉ. यशवीर सिंह का कहना है कि जिले में टाॅवर पर चढ़ने की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। जिससे पुलिस काे मानव सुरक्षा को लेकर काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इसमें टावर कंपनियों की लापरवाही साफ तौर पर सामने आ रही है। टावर की सुरक्षा को लेकर मौके पर किसी गार्ड की तैनाती नहीं रहती है। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से चहारदीवारी भी कई जगहों पर नहीं है। यदि एहतियात नहीं बरता गया तो टाॅवर कंपनियों के स्थानीय प्रतिनिधियों पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें