फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: होली मिलने आए मेहमानों पर फायरिंग, चाकू व डंडे से किया वार

Thu, 09 Mar 2023 04:43 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी बभनान (बस्ती)।

सार

चौकी प्रभारी राकेश कुमार ओझा ने बताया कि पीड़ित अनिल कुमार मिश्रा की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मारपीट, जानलेवा हमला व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आलोक शुक्ला व अमित शुक्ला को रेलवे स्टेशन बभनान के पीछे साइकिल स्टैंड के पास से बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती के पड़ोसी जनपद गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र के बभनान पुलिस चौकी अंतर्गत ढढ़ौवा गांव में कुछ मनबढ़ों ने होली मिलने आए मेहमानों पर तमंचा, चाकू व डंडे लेकर हमला कर लिया। घटना में चार लोग घायल हो गए। उनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। बाद में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर दो को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


ढढ़ौवा गांव निवासी अनिल मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को होली मिलन के लिए उसके घर पर विनय सिंह निवासी ग्राम व थाना पैकोलिया, वीरू सिंह निवासी पिपरा गौतम थाना नगर और संदीप सिंह निवासी सिसहनी आए थे। इसी बीच गांव के दीपक शुक्ला, आलोक, अमित शुक्ला उर्फ टाइपिंग व अमित चौबे निवासी सुकरौली थाना छपिया जनपद गोंडा चाकू, डंडा और तमंचा लेकर आ पहुंचे। बिना किसी बात के इन लोगों ने फायरिंग की, जिसमें विनय, वीरू और संदीप सिंह घायल हो गए। इनमें वीरू को गोली लगी है।

शोर गुल सुनकर गांव के तमाम लोग आ गए और बीच बचाव किया। स्थानीय पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी छपिया पहुंचाया। जहां वीरू की हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय गोंडा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी राकेश कुमार ओझा ने बताया कि पीड़ित अनिल कुमार मिश्रा की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मारपीट, जानलेवा हमला व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आलोक शुक्ला व अमित शुक्ला को रेलवे स्टेशन बभनान के पीछे साइकिल स्टैंड के पास से बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें