फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन की रंजिश में भैरोपुर में घमासान,चली गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन की रंजिश में भैरोपुर में घमासान, चली गोली
विज्ञापन

पैकोलिया (बस्ती)। थानाक्षेत्र के भैरोपुर गांव में सोमवार सुबह जमीन की रंजिश में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष ने मारपीट कर दूसरे पक्ष की महिलाओं को घायल कर दिया। इस दौरान कट्टे से फायर करने की भी बात सामने आई है। जिसकी गोली एक महिला के पैर में लगी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सात लोगों पर हत्या के प्रयास, लूट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

भैरोपुर गांव निवासी सीताराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे जमीन की रंजिश को लेकर गांव के जगदीश, शिवमूरत, राहुल, राम सिंह व रोहित, शकुंतला पत्नी रामलौट, अमेरिका लाठी-डंडा लेकर पहुंचे और घर की महिलाओं को मारने-पीटने लगे। सीताराम के मुताबिक उसी दौरान जगदीश ने मेरी पत्नी वंदना को जान से मार डालने की नीयत से कट्टे से फायर कर दिया। गोली दाहिने पैर में पीछे की तरफ लगी जिससे वह घायल होकर नीचे जमीन पर गिर पड़ीं। आरोप है कि उक्त लोग सोने की चेन, झुमकी व मोबाइल भी छीन लिया है। शोर मचाने पर लोग बचाव के लिए दौड़े तो उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मारने पीटने से मेरी भयहु संगीता व इन्द्रावती को भी चोटें आई हैं। घायलों को मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर भेजा गया है। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि घायल महिला के पति सीताराम वर्मा की तहरीर पर सात लोगों पर मारने-पीटने, हत्या के प्रयास, बलवा तथा छिनैती का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें