फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चुनावी रंजिश में फायरिंग, लाठी-डंडे से भी पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। मुइली गांव में चुनावी रंजिश में एक शख्स पर असलहे से फायर और मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने घायल के पुत्र की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव निवासी दीपक कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 19 मई की रात करीब नौ बजे गांव के राजेंद्र प्रसाद प्रजापति और उसके पुत्र लवकुश प्रजापति ने उसके पिता राम किशुन से लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रति मतदान करने को कहा। पिता ने अपनी मर्जी से वोट देने की बात कही। इस बात पर वह लोग नाराज हो गए। अपशब्द कहते जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए जानमाल की धमकी दे डाली।
इस मामले में 20 मई को पैकोलिया पुलिस को पिता ने शिकायती पत्र भी दिया था। पुलिस ने राजेंद्र प्रसाद प्रजापति को थाने पर लाकर थोड़ी देर बाद छोड़ दिया। सोमवार की सुबह करीब 7:30 बजे पिता राम किशुन गांव के पवन कुमार व औरातोंदा गांव निवासी संजय सिंह के साथ मुइली गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास तालाब की तरफ गए थे। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद प्रजापति और उसके बेटे लवकुश प्रजापति व लकी और गांव के ही पूरन लाठी-डंडे और गड़ासा लेकर ललकारने लगे। इसी बीच लवकुश प्रजापति ने असलहा निकालकर पिता के ऊपर फायर कर दिया। कारतूस मिस हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद राम किशुन को अपशब्द कहते हुए लाठी-डंडे से मारने पीटने लगे। मौके पर मौजूद पवन कुमार, संजय सिंह व अन्य लोग बीच-बचाव करने पहुंचे तो जान से मारने की धमकी देकर भाग गए । घायल राम किशुन को जिला अस्पताल मं भर्ती कराया गया है। धमकी की रिकार्डिंग भी उसके पास मौजूद है। थानाध्यक्ष रामफल चौरसिया ने बताया है कि तहरीर लेकर थाने के उप निरीक्षक कृष्ण कुमार पांडेय को जिला अस्पताल भेजा गया है।सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। विवेचना के लिए सभी अभिलेख क्षेत्राधिकारी हर्रैया के पास भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें