बस्ती। जिला महिला अस्पताल में अग्निशमन विभाग ने आग से बचाव संबंधित उपकरणों का निरीक्षण किया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रमेशचंद्र यादव और मुख्य अग्निशमन अधिकारी यतींद्र नाथ ने पूरे अस्पताल परिसर में आग से बचाव संबंधित उपकरणों की जांच की।
भवन में फायर एक्सटिग्यूसर, होजरील सिस्टम, वेटराइजर-डाउनकमर, लैंडिंग वाल्व, ऑटोमेटिक स्मोक डिटेक्शन एवं अलार्म सिस्टम, ट्रेनिंग सेंटर भवन में टेरिस टैंक क्षमता 10 हजार लीटर, मैनुअल ऑपरेटेड इलेक्ट्रिक फायर अलार्म सिस्टम, अंडरग्राउंड टैंक के पास एक डीजल पंप क्षमता 2280 एलपीएम, एक इलेक्ट्रॉनिक पंप क्षमता 2280 एलपीएम व एक जाकी पंप क्षमता 900 एलपीएम, यार्ड हाईडेंट सिस्टम को देखा। बताया कि सभी क्रियाशील हैं। इस दौरान सीएमएस डॉ. अनिल कुमार, डॉ. आशुतोष शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद