फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दुबौला चौराहे पर जलभराव होने से राहगीर परेशान

विज्ञापन
दुबौला चौराहे पर जल भराव से राहगीर परेशान(संवाद)
विज्ञापन
कप्तानगंज। क्षेत्र के दुबौला चौराहे पर जलभराव होने से राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उसके बाद भी लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मामले से उदासीन बने हुए है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुबौला चौराहे पर कई दिनों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। जिससे राहगीरों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। दुबौला चौराहे पर जल निकासी के लिए बनी नालियां शोपीस बन कर रह गई है। जिसके चलते हल्की सी बारिश होने पर चौराहे के दोनो तरफ पानी भर जाता है। क्षेत्र के स्वामीनाथ पांडेय, राम नाथ पांडेय, संतोष मिश्रा ने बताया कि जलभराव की समस्या के लिए कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पत्र दिया गया लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ जिससे यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पीडब्ल्यूडी के जेई हरीश त्रिपाठी ने बताया कि जल्द ही जल निकासी की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें