फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगी आग, सामान जला

विज्ञापन
कुचरूपुर गांव में आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस। संवाद - फोटो : BASTI
विज्ञापन
घर में लगी आग, सामान जला
विज्ञापन

टिनिच। गौर थाना क्षेत्र के कुचुरुपुर गांव सोमवार की देर शाम आग लगने से छप्पर के घर में रखा सारा सामान जल गया। घटना वाले घर में मंगलवार को लड़की की बरात आनी है। शादी के एक दिन पहले हुए हादसे से परिवार के लोग परेशान हैं। शादी की तैयारी पूरी हो चुकी थी और सारा सामान जल गया।
विज्ञापन

गांव निवासी राम अजुन यादव पुत्र शिव कुमार यादव के घर सात दिसंबर को लड़की सुमन की शादी है। सोमवार की शाम को छप्पर के घर में गैस चूल्हे पर खाना बन रहा था। खाना बनाने के दौरान अचानक लग गई। आग की चपेट में आने से घर का सारा सामान व विदाई में दिया जाने वाला कपड़ा, बिस्तर, नकदी, जेवरात, बर्तन आदि जल गया। प्रभारी निरीक्षक गौर संजय कुमार मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। उन्होंने शादी से जुड़ा सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें