बभनान। नवीन सब्जी मंडी के पास नगर पंचायत बभनान के डंप कूड़े में अज्ञात कारणों से आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग में विकराल रूप धारण कर लिया। इससे अफरा-तफरी मच गई।
आसपास के लोगों ने आग लगने की सूचना नगर पंचायत के कर्मियों को दी। थोड़ी ही देर बाद सफाईकर्मियों की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में प्रयास करने लगी, मगर तेज हवा और धुएं का गुबार के कारण आवागमन बंद हो गया। फायर ब्रिगेड ने पांच घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। धुएं के गुबार को देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों का कहना था कि आग बढ़ती तो आसपास की गन्ने की फसल जलकर राख हो जाती।
अधिशासी अधिकारी कीर्ति सिंह ने बताया कि सब्जी मंडी के पास बहुत पहले से कूड़ा डंप किया गया था। आग की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाकर आग पर काबू पा लिया गया है। संवाद