हर्रैया। नगर पंचायत के थानेश्वर नगर वार्ड (थान्हा खास) गांव में बुधवार की दोपहर को अलाव से लगी आग से झोपड़ी व ठेला जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, थान्हा खास गांव निवासी शेखर गांव से सटे देबया गांव जाने वाली सड़क के किनारे मशरूम की खेती करते हैं। रखवाली के लिए झोपड़ी भी खेत में रख रखी है। बुधवार की दोपहर को कुछ लोग झोपड़ी में अलाव ताप रहे थे। अचानक अलाव से उठी लपट से झोपड़ी में आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग पास में ही रखे खर-पतवार में फैल गईं गई। चपेट में आकर झोपड़ी और ठेला भी जल गया। संवाद