फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फोरलेन पर डिवाइडर पर अवैध कट से हादसे का खतरा

विज्ञापन
कप्तानगंज क्षेत्र के पुरौना में अवैध कट का पार करता बाइक सवार। संवाद
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। फोरलेन पर डिवाइडरों पर अवैध कट से दिन दुर्घटना हो रही है। इसके बावजूद एनएचएआई उसे दुरुस्त कराने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है।
विज्ञापन

बस्ती-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमहटघाट, फुटहिया, दुबखरा, पुरैना, गोटवा, तिलकपुर, दुधौरा, गड़हा गौतम,खजुहा, तेलियाडीहा, महराजगंज पुलिस चौकी के सामने, बिहरा पेट्रोल पंप के सामने, झलियहवा, रजौली, बिजरा, खैरी, भदावल, तेनुआ हर्रैया सीएचसी के मोड़ पर कई जगहों और ढाबों व पेट्रोलपंप के सामने डिवाइडर कटा है।
विज्ञापन

कटे डिवाइडरों से सड़क पार करते समय आए दिन राहगीर दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। दुर्घटनाओं को देखते हुए तत्कालीन डीएम रवीश गुप्ता ने हाईवे पर कटे डिवाइडरों को ठीक कराने के लिए एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए थे। उसके बाद भी व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। एनएचएआई के सहायक मैनेजर अभय सिंह ने बताया कि कटे डिवाइडर को दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें