फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एक ही रात संदिग्ध हालात में तीन दुकानों में आग, मची अफरातफरी

विज्ञापन
दुकान में लगी आग।
विज्ञापन
नगर बाजार, बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के कस्बे के मुख्य चौराहे पर स्थित आधी रात के बाद आगजनी की घटना से कोहराम मच गया। कुछ ही देर के अंतराल में तीन दुकानों में आग लगी। जबकि यह दुकानें आसपास नहीं थी। तीनों दुकानों में 50-50 मीटर का फासला बताया जा रहा है।
विज्ञापन

घटना संदिग्ध होने से तमाम तरह की चर्चाएं हो रही है। आगजनी की घटना में एक कबाड़, एक सब्जी और एक फल की दुकान में रखे सामान जलकर राख हो गए। दो दमकल वाहनों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
कस्बे के रहने वाले गिरीश चंद्र गुप्ता की मुख्य चौराहे पर कबाड़ की दुकान है। रात लगभग 12.40 बजे उनकी दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। गनीमत कि रात होने की वजह से दुकान में कोई मौजूद नहीं था। आग की लपटें अचानक उठने से कस्बे में शोर मच गया। आनन-फानन फायर बिग्रेड एवं पुलिस को सूचना दी गई। आग का भयावह रूप देखकर पुलिस को दो दमकल वाहन बुलाने पड़े। दुकान में रखे कबाड़ सामग्री, प्लास्टिक, लोहा, तार आदि तेजी से जलने लगे। दमकल वाहन आग बुझाने में लगे रहे। इसी बीच दुकानदार गिरीश गुप्ता का पुराना मकान भी भर भरा कर गिर पड़ा। लेकिन, हताहत नहीं हुआ। अभी यहां आगजनी की घटना से कोहराम मचा ही था कि 50 मीटर दूर राकेश सोनकर उर्फ राका के फल की दुकान में आग लग गई। इसके कुछ ही देर बाद 50 मीटर की दूरी पर स्थित राजा उदय प्रताप की मूर्ति के पास मनोज सोनकर के सब्जी की दुकान पर आग भड़क उठी। सिलसिलेवार कस्बे में आगजनी की घटना से फायर बिग्रेड और पुलिस की टीम भी हैरान हो गई। एक ही रात तीन जगह पर आग लगने की घटना से लोग संदेह करने लगे। घटना की असली वजह तो सामने नहीं आई। लेकिन, आम चर्चा के अनुसार इन घटनाओं के पीछे किसी की गहरी साजिश है। इस हादसे में लाखों का कबाड़, फल और सब्जी नुकसान हुआ है। थानाध्यक्ष नगर बाजार विश्व मोहन राय ने बताया कि कस्बे में सिलसिलेवार आगजनी की घटना सामने आई है। प्रथम दृष्टया यह संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें