टिनिच। गौर थाना क्षेत्र के अर्जुन बीरो गांव निवासी राम सबेरे के घर के मंगलवार की शाम गैस सिलिंडर में रिसाव होने से आग लग गई। देखते ही देखते ही आग ने उग्र रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, शाम करीब 5:30 बजे राम सबेरे की बेटी अर्चना और उसकी भाभी प्रमिला गैस सिलिंडर पर खाना बना रही थी।
इस दौरान पाइप में अचानक आग लग गई। आग सिलिंडर तक पहुंच गई। अर्चना के मचाने पर आसपास के लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बगल में रखा चादर व कंबल को पानी से भीगो कर आग पर काबू पा लिया।
आसपास के लोग आग लगने की बात सुन घर से दूर भाग गए। सूचना पर पहुंचे टिनिच के चौकी प्रभारी ने बताया की आग पर आसपास के लोगों दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही काबू पा लिया था।